4 दिसंबर को भव्य रूप से मनाया जाएगा डॉ. रामराज सिंह का स्मृति दिवस, डॉ. जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक.....

बिहारशरीफ, 11 नवंबर 2026 :  नालंदा की महान विभूति बिहार के पूर्व शिक्षामंत्री एवं प्रख्यात समाजसेवी डॉ. रामराज सिंह का स्मृति दिवस आगामी 4 दिसंबर 2026 को पूरे सम्मान, श्रद्धा और भव्यता के साथ कर्पूर भवन (टाउन हॉल), बिहारशरीफ में मनाया जाएगा। इस आयोजन की रूपरेखा तैयार करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बिहारशरीफ परिसदन में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी डॉ. जगदीश प्रसाद ने की।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि स्मृति दिवस समारोह में सभी राजनैतिक पार्टी के लोग एवं समाज के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम को यादगर और सफल बनाने के लिए विभिन्न उपसमितियों का गठन किया गया तथा प्रचार-प्रसार, अतिथि सत्कार, मंच व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद ने कहा कि डॉ. रामराज सिंह के विचार, व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनका अतुलनीय योगदान आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके स्मृति दिवस को गरिमामय एवं यादगार आयोजन के रूप में मनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर साहित्यकार एवं समाजसेवी राकेश बिहारी शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, "डॉ. रामराज सिंह केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा, सेवा और समर्पण की एक जीवंत विरासत थे। किसी भी महापुरुष की सच्ची श्रद्धांजलि केवल उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने से पूरी नहीं होती, बल्कि उनके विचारों, आदर्शों और जनसेवा के कार्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने से होती है। हमें उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाना चाहिए, ताकि युवा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें। 4 दिसंबर का यह आयोजन केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प दिवस भी होना चाहिए।"
बैठक में मुख्य रूप से सतीश कुमार, अनिल कुमार, राजीव कुमार मुन्ना, मो. हैदर आलम, हरिकांत शर्मा, मो. सरफराज मलिक, बिपिन बिहारी, रमेश कुमार, डॉ. अरुण कुमार मयंक, मनीष कुमार पटेल, सुनील कुमार सिन्हा, मृत्युंजय कुमार, पिंकू सिंह, श्याम सुंदर प्रसाद, दिलीप कुमार मंडल, जैनेन्द्र कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, किशोर कुमार, शशि भूषण, पिंटू सिंह, नीरज भान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में पूर्व विधायक अनिल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शिक्षक नेता के निधन पर ककड़िया में श्रद्धांजलि सभा.....!"

शिक्षक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....

शायर नवनीत व स्नेहा के शादी स्वागत समारोह में हुआ भव्य कवि सम्मेलन....!!